AHSEC HS Result 2024: असम बोर्ड 12वीं के नतीजे होने वाले हैं घोषित, resultsassam.nic.in पर जारी होगा परिणाम

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के स्टूडेंट्स के लिए इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (AHSEC HS Result 2024) आज यानी बृहस्पतिवार 9 मई 2024 को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे।

इसके बाद परिणाम लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in और आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल resultsassam.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे 2.8 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के स्टूडेंट्स के लिए 

इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (AHSEC HS Result 2024) आज यानी बृहस्पतिवार, 9 मई 2024 को घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक अपडेट के अनुसार असम बोर्ड 12वीं के नतीजे (Assam Board 12th Result 2024) सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में आधिकारिक जानकारी असम राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने बुधवार, 8 मई की शाम ट्वीट करके दी।

AHSEC द्वारा असम बोर्ड हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाफल (Assam Board HS Result 2024) की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, ahsec.assam.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। साथ ही,

स्टूडेंट्स अपने नतीजे असम राज्य के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, resultsassam.nic.in पर भी एक्टिव किया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपने नतीजे एजुकेशन पोर्टल, jagranjosh.com पर एक्टिव 12वीं रिजल्ट लिंक से भी देख सकेंगे।

दूसरी तरफ, यदि स्टूडेंट्स असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद अपना परिणाम (AHSEC HS Result 2024) आधिकारिक वेबसाइट या रिजल्ट पोर्टल पर नहीं देख पाते हैं, तो उनके बाद मोबाइल पर बिना इंटरनेट के भी परीक्षाफल देखने का विकल्प है। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में ASSAM12 <रोल नंबर> टाइप करके 56263 पर सेंड करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स के परिणाम SMS के माध्यम से उनके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएंगे।