तहसीलदार कैसे बनें? | तहसीलदार क्या होता है?

0
tahsildar Kaise bane in Hindi

tahsildar Kaise bane in Hindi

आज का प्रत्येक युवा सरकारी नौकरी की पाने के बारे में सोचता है चाहे वह आर्थिक क्षेत्र में हो या चिकित्सा या सिविल सेवा या किसी अन्य क्षेत्र में हो| इसी प्रकार कुछ विद्यार्थी तहसीलदार बनना चाहते है जो कि एक प्रतिष्ठत नौकरी है, पर उन्हें पता नहीं होता कि तहसीलदार कैसे बनते है, इसके लिए पढाई कैसे करे और इसकी परीक्षा कैसे होगी, तो हम इस लेख में आपको ये सारी जानकारी देने वाले है|

तहसीलदार क्या होता है?

जिलेमें कई तहसीले होती है,और प्रत्येक तहसील का एक प्रमुख अधिकारी होता है, जिसे हम तहसीलदार कहते है| जिसे कर अधिकारी (Executive Magistrate) भी कहते है| एक तहसील में दो पोस्ट होती है|

  1. तहसीलदार
  2. नायब तहसीलदार

तहसीलदार किसी तहसील का प्रभारी अधिकारी होता है| तहसील में कार्य करने वाले सभी अधिकारी तहसीलदार के नीचे कार्य करते है| एक तहसील की सीमा में आने वाले सभी शहर और और गाँवो का प्रमुख तहसीलदार होता है और उस क्षेत्र के लिए जिम्मेदार होता है|

tahsildar Kaise bane in Hindi
tahsildar Kaise bane in Hindi

भूमि से जुडी सभी परेशानियाँ दूर करना एक तहसीलदार का कार्तव्य होता है और अपने क्षेत्र से जुडी समस्याएं जैसे- भूमि अधिग्रहण के मामले, प्राकृतिक आपदा सम्बन्धी मामले, कर से जुड़े मामले, दस्तावेज से जुड़े मामले आदि का निवारण करना होता है|

यह भी पढ़े: रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बनें?

तहसीलदार बनने के लिए योग्यता क्या रखी गयी है?

तहसीलदार बनने के लिए उम्मीदवार में कुछ योग्यतायें होनी चाहिए जो इस प्रकार है-

शैक्षिक योग्यता

तहसीलदार बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम में 12वी पास करना होगा और फिर किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी| ग्रेजुएसन की डिग्री अनिवार्य होती है|

उम्र सीमा

उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से अधिक तथा 40 वर्ष से कम होनी चाहिए| आरक्षित वर्ग(SC/ST/PWD) को अधिकतम उम्र सीमा में कुछ छुट दी जाती है|

तहसीलदार बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया क्या रखी गयी है?

तहसीलदार की भर्ती प्रक्रिया तीन स्टेप्स में होती है |

  • सबसे पहले preliminary exam जिसमे दो पेपर होते है और दोनों 200-200 अंको के होते है| पहला पेपर 150 प्रश्नों का तथा दूसरा पेपर 100 अंक का होता है| इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते है| यह लिखित परीक्षा 2 घंटे की होती है|
  • प्रारम्भिक परीक्षा पास करने के बाद आपको main sexam देना पड़ता है, ये भी लिखित रूप से कराया जाता है किन्तु ये एग्जाम सब्जेक्टिव होता है|
  • Mainsexam पास करने के बाद इंटरव्यू होता है, जिसके आधार पर मेरिट बनती है और तहसीलदार की नियुक्ति होती है|

तहसीलदार कैसे बने?

तहसीलदार बनने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास करना होगा और फिर किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी| ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य होती है| राज्य सरकारें समय-समय पर तहसीलदार पद की भर्ती हेतु वैकेंसी निकलती रहती है| जब वैकेंसी आये तो आवेदन करना होगा|

यह भी पढ़े: 10th के बाद बैंक मैनेजर कैसे बनें?

लोक सेवा आयोग राज्य के तहसीलदार की भर्ती के लिए सिविल सेवा एग्जाम आयोजित करती है, आवेदन के बाद इस एग्जाम को क्लियर करना होगा| यह एग्जाम तीन चरणों में होता है |

  • सबसे पहले preliminary yexam जिसमेदो पेपर होते है और दोनों 200-200 अंको के होते है| पहला पेपर 150 प्रश्नों का तथा दूसरा पेपर 100 अंक का होता है| इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते है| यह लिखित परीक्षा 2 घंटे की होती है|
  • प्रारम्भिक परीक्षा पास करने के बाद आपको mains exam देना पड़ता है, ये भी लिखित रूप से कराया जाता है किन्तु यह एग्जाम सब्जेक्टिव होता है|
  • Main sexam पास करने के बाद इंटरव्यू होता है, जिसके आधार पर मेरिट बनती है और तहसीलदार की नियुक्ति होती है|

तहसीलदार के प्रमुख कार्य क्या है?

  • तहसील भारत की एक प्रशासनिक इकाई है जिसका प्रमुख प्रभारी अधिकारी तहसीलदार होता है, जिसे कर अधिकारी(Executive Magistrate) भी कहते है|
  • तहसीलदार का मुख्य कार्य राजस्व संग्रहण होता है|
  • तहसीलदार अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे- भूमि अधिग्रहण के मामले, प्राकृतिक आपदा सम्बन्धी मामले, कर से जुड़े मामले, दस्तावेज से जुड़े मामले आदि का निवारण करता है|
  • छात्रो के लिए आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र या अन्य प्रमाण पत्रों पर तहसीलदार के हस्ताक्षर ही मान्य होते है|

तहसीलदार की सैलरी कितनी होती है?

तहसीलदार के पद के लिए लगभग 34800 से 42500 रुपये मासिक सैलरी दी जाती है| सैलरी के साथ ही तहसीलदार के पद पर नियुक्त व्यक्ति के लिए सरकार द्वारा बहुत सी अन्य सुविधाए दी जाती है, जैसे – आवास, वाहन, हेल्पर और अन्य सुविधाए|

यह भी पढ़े: SDO और SDM में अंतर क्या होता है?

तहसीलदार का प्रमोशन किस पद पर होता है?

प्रमोशन की प्रक्रिया से छोटे पद पर नियुक्त व्यक्ति उच्च पद पर पहुँच जाता है| नायब तहसीलदार को तहसीलदार तथा तहसीलदार को SDM (Sub-divisional Magistrate) या DRO(District Revenue Officer) के पद पर पदोन्नति मिल सकती है|

आज आपने क्या सीखा?

इस लेख में हमने आपको तहसीलदार क्या है, कैसे बने? इसके लिए योग्यता और तहसीलदार की सैलरी कितनी होती है इसके बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है, उम्मीद है आपको पसंद आई होगी| यदि आप और किसी विषय के बारे में जानना चाहते है तो हमें कमेंट कर सकते है|   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *